अधिवक्ता खेलकुंभ का आयोजन 29 को

जबलपुर दर्पण। म.प्र. उच्च न्यायालय के स्थापना दिवस के अवसर पर एवं इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी, पदमश्री, पदमभूषण, गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर एडवोकेट स्व. मिहिर सेन को स्मरणांजली के रूप में प्रतिवर्ष अधिवक्ता क्रीड़ा परिषद् के द्वारा अधिवक्ता खेलकुंभ का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष रविवार 29 अक्टूबर 2023 को शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय खेल परिसर में प्रातः 9 बजे से अधिवक्ता खेलकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस खेलकुंभ में विभिन्न जिलों के अधिवक्ता-खिलाड़ियों की महिला एवं पुरूष वर्ग में प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है। खेलकुंभ में एथलेटिक्स (दौड़ 100 मी., 200 मी., 400 मी.) गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, पावर लिफ्टिंग बैंच प्रेस, टेबिल टेनिस, बैडमिन्टन, लॉन टेनिस की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन हेतु आचार संहिता से संबंधित सभी शर्तो का पालन किया जा रहा है, एवं प्रशासन से विधिवत अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है। अधिवक्ता खेलकुंभ के दौरान सभी अधिवक्ताओं से लोकतंत्र के महायज्ञ विधानसभा चुनाव में प्रत्येक नागरिक के मतदान करने के अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक भी किया जायेगा। एवं मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई जायेगी।
अधिवक्ता खेलकुंभ के विजयी प्रतियोगियों को शनिवार 4 नवंबर प्रातः 11 बजे से म. प्र.उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के सिल्वर जुबली हाल में माननीय न्यायमूर्तिगणों एवं बार एसोशियेशन के पदाधिकारियों, म.प्र. अधिवक्ता क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष एड. वरूण तन्खा के द्वारा पुरूषकृत एवं सम्मानित किया जायेगा। अधिवक्ता खेलकुंभ को सफल बनाने हेतु म. प्र.क्रीड़ा परिषद के संस्थापक एड. डॉ. प्रशांत मिश्र, एड. संपूर्ण तिवारी, एड. विकास नाथन, एड. नीलम गोयल (महिला वर्ग), एड. देवेश जैन (टेबिल टेनिस), एड. निधीश पांडे (एथलेटिक्स), एड. रामप्रकाश शिवहरे (बेडमिंटन) एड. क्षितिज भाटिया (बैंचप्रेस) एड. नीलम चंसौरिया कड़ी मेहनत कर रहे है।



