कलेक्टर आशीष तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं

कटनी जबलपुर दर्पण । कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अब तक कलेक्टर श्री तिवारी 63 आवेदकों की शिकायतें और समस्याएं सुनकर निराकरण हेतु निर्देश जारी कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से और समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्र, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विंकी सिंहमारे उइके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन लगातार जारी है और बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं।



