दतला नर्मदा नदी महोत्सव कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। दशरमन दतला नर्मदा नदी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन पिछले सप्ताह 24 फरवरी 2024 को कटनी के दशरमन महादेवी माता मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय दतला नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था। जो लोगों मैं जागरुकता देखने मिल रहा है। भारत नामदेव ने बताया की विगत चार वर्षों से भावी पीढ़ी को समर्पित दतला-नर्मदा नदी के संरक्षण, संधारण कार्य स्तानीय लोगो और जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर किया जा रहा हे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर अजय तोमर कृषि विज्ञान केंद्र कटनी, एवं निलेश कटारे नर्मदा समग्र भोपाल, विशिष्ट अतिथियों में डा विकाश चोधरी क्षिप्रा नदी, बिहारी लाल साहू जेविक खेती, सुमेंद्र पुनिया प्रधान भोपाल, तापस दास राज्य प्रमुख एसडीआई नेटवर्क, संतोष द्बवेदी उमरार नदी उमरिया,अरविंद अंजुम कोलकाता, अरविन्द कुशवाहा राष्ट्रीय मंत्री सर्व सेवा संघ की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विकाश चोधरी ने कहा नदियां कभी प्रचीनकाल मे लोगों की खुशहाली का कारण हुआ करती थी। जीवन दायनी नर्मदा नदी, हिरन नदी, दतला नदी, सूखाग्रस्त एवं संकट ग्रस्त नदियों में गिनती मानी जाती हैं। भारत नामदेव ने बताया की विगत 4 वर्षों से दतला नदी पुनर्जीवन के लिए जन जागरण एवं स्थानीय समुदाय व प्रशासन के साथ लगातार प्रयास किया जा रहा हे। जो दतला नदी में चार से छह माह तक ही पानी रुक पाता है। संवेधानिक प्रावधान के अनुसार नदी,पहाड, व जंगल को संरक्षित करने का संवैधानिक अधिकार हैं।
नदी महोत्सव समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ गौतम ने कहा की रेत और पानी पर हमारी समितियों को अपना रक्षात्मक व्योहार बनाए रखने की अपील किया। दतला नर्मदा नदी महोत्सव कार्यक्रम में कमलेश परौहा, सुशील सिंह, राम प्रसाद शुक्ला, मोहन सिंह, निरंजन खरीक, प्रवीण कुमार तिवारी, भारत शुक्ला, रमेश गर्ग उपस्थित रहे।



