अशासकीय संस्थाएं टीसी देने में कर रही हैं आनाकानी

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यू डाइस प्लस में क्लास अपडेशन कार्य में जो छात्र/छात्राएं कक्षा दूसरी से आठवीं तक के विद्यार्थी किसी अन्य अशासकीय शालाओं से आय हुए हैं उन सभी नव प्रवेषी विद्यार्थियों के अपडेशन में टी.सी. की समस्या सामने आ रही है जिससे इन नव प्रवेषी छात्र-छात्राओं का यू डाइस अपडेशन नहीं हो पा रहा है। जिस वजह से क्लास अपडेशन का कार्य 100 प्रतिषत नहीं हो पा रहा है। जिससे शिक्षकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने आगे बताया कि जो विद्यार्थी पहले अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत थे और किसी कारणवस अपनी फीस जमा नहीं कर पाय तो उन्हे प्रायवेट संस्थाओं द्वारा टी.सी जारी नहीं की गयी। अब जब बच्चों के पालक प्रायवेट संस्थाओं में जा रहे है तो पहले वे फीस चुकाने को कहते है फिर टी.सी. देेने की बात करते है ऐसे में एक तरफ टी.सी के अभाव में विद्यार्थियों का यूडाइस अपडेशन नहीं हो पा रहा है वहीं दूसरी तरफ गरीब परिवार के बच्चों के पालक फीस जमा करने में असमर्थ हैं ऐसे में यूडाइस अपडेषन का कार्य अटका हुआ है। यही वजह है कि एक तरफ फीस न दे पाने की वजह से पालक परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ यू डाइस अपडेशन का कार्य 100 प्रतिषत नहीं होने की वजह से शिक्षक परेशान हैं। यदी यही समस्या बनी रही तो आगे अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के समय भी यू डाइस की समस्या बनी रहेगी।
संघ जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, हेमन्त ठाकरे, राकेष श्रीवास, दिनेष गौंड़, गुडविन चाल्र्स, रऊफ खान, क्रिस्टोफर नरोन्हा, राजकुमार यादव, एनोस विक्टर, विनोद सिंह, फिलिफ अन्थोनी, सुधीर अवधिया, सुधीर पावेल, एस.बी.रजक, मनीष मिश्रा, उमेष सिंह ठाकुर, सुनील झारिया, संतोष चैरसिया, गोपीषाह, योगेष ठाकरे, रामकुमार कतिया, सुखराम विष्वकर्मा, आदि ने कलेक्टर महोद्य से मांग की है कि अशासकीय संस्थाओं को सख्त हिदायत दी जाए कि वे गरीब बच्चों के पालकों को टी.सी. देने में आनाकानी न करें बल्कि उन्हे तत्काल प्रभाव से टी.सी. प्रदान करें जिससे यू डाइस का कार्य आसानी से पूरा किया जा सके।



