जून माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृ़ि़द्ध का लाभ दिया जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जो भी राज्य कर्मचारी जून माह में सेवानिवृत्त होता है उसे जो वार्षिक वेतन वृद्धि दी जाती है या लगाई जाती है उसका लाभ दिया जाना चाहिए। देखा जा रहा है की सेवानिवृत्त होने वाला कर्मचारी अंतिम वर्ष में पूरे बारह माह अपनी सेवा देने के बावजूद भी जून में जब कर्मचारी सेवानिवृत्त होता है तो जुलाई माह में लगने वाली वेतन वृद्धि से उन्हे मुक्त रखा जाता है जो कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है। यही वजह है कि कर्मचारियों में रोष बना हुआ है।
संघ ने आगे बताया कि जब जून पेड जुलाई माह में मासिक वेतन दिया जाता है तो जून माह तक अपनी सेवा देने के पष्चात सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनकी पेंषन में वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ क्यों नहीं दिया जाता यह समझ से परे है। जबकि जुलाई से जून तक पूरे एक वर्ष कार्य करने के बाद सेवा निवृत्ति पर कर्मचारियों को उनकी पेंषन में एक वेतन वृद्धि लग कर पेंषन मिलना चाहिए परंतु ऐसा नहीं होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पूरी जिंदगी एक वेतन वृद्धि की हानी होती है अतः इस विसंगति को सुधार कर वित्त विभाग को जून माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ उनकी पेंषन में जोड़ कर दिया जाना चाहिए। संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, हेमंत ठाकरे, दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास, एनोस विक्टर, रऊफ खान, धनराज पिल्ले, उमेष सिंह ठाकुर, फिलिप अन्थोनी, अफरोज खान, सुनील झारिया, सतीष त्रिपाठी, सुधीर पावेल, गुडविन चाल्र्स, सुनील स्टीफन, सुनील झारिया, योगेष ठाकरे, राजेष सहारिया, विनय रामजे, विनोद सिंह, देवेन्द्र पटेल, नीरज मरावी, विरेन्द्र श्रीवास, सुधीर अवधिया, मानसिंह आर्मो, संजय राजपूत, संदीप यादव, गोपीषाह, नीरज वर्मा, विनोद साहू, शरीफ अंसारी, आषीष कोरी, विजय झारिया, आषाराम झारिया, आर.पी.खनाल, एस.बी.रजक, रामकुमार कतिया, सतीष दुबे, संतोष चैरसिया, नितिन तिवारी, समर सिंह ठाकुर, त्रिलोक सिंह, मुकेष चंदेल, अषोक परस्ते, अनूप डाहट, आकाष भील, मुकेष प्रधान, आषीष कोरी आदि ने शासन से मांग की है कि जून माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए।



