अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शराब के नशे में गिज्जू गोंड़ ने लगाई फांसी

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। तहसील के बूढ़ी कोनी गांव के 45 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आ रही है। वैसे भी यह क्षेत्र कुछ दिनों से आपराधिक घटनाओं एवं अवैध शराब,अवैध रेत खनन व शासन की जप्त रेत का परिवहन और जुआ सट्टा के कारण सुर्खियां बटोर रहा है। पाटन में दिनांक 19-10-22 की रात में ग्राम बूढ़ी कोनी में एक व्यक्ति द्वारा फासी लगा लेने की सूचना पर पहुँची पुलिस को श्यामलाल गोंड़ उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम बूढ़ी कोनी ने बताया कि उसके 2 बेटे हैं छोटा बेटा किशोरी उर्फ गिज्जू गोंड़ उम्र 45 वर्ष रोजाना शराब पीकर घर आता है और परिवार के साथ वाद विवाद करता है शाम के समय शराब पीकर उससे एवंउसकी पत्नी किशना बाई से विवाद किया तो हम लोग दूसरे घर चले गये थे रात लगभग 8 बजे उसे उसके भाई देव सिंह ने बताया कि किशोरी ने अपने मकान के कमरे में बड़ेरी में कपड़े की रस्सी से गले में फंदा बांधकर फासी लगा ली है, उसने जाकर देखा कमरे में किशोरी फांसी के फंदे से लटका है। पुलिस एवं गांव के लोगो को मदद से शव को फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88