खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा सरकारें मूलभूत सुविधाओं देने प्रतिबद्ध-राकेश सिंह

सिहोरा विधानसभा दौरे में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की 38 करोड़ की सड़कों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

जबलपुर दर्पण नप्र। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं देने प्रतिबद्ध है यह कहना है जबलपुर सांसद राकेश सिंह का,आज ग्रामीण इलाके हो या शहर हो विकास हर क्षेत्र में देखने मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के पहले दिन सिहोरा विधानसभा के अन्तर्गत सड़को के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में विकास की गति बढ़ने के साथ ही आतंकवाद,नक्सलवाद व अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश की साख बड़ने के साथ ही अर्थव्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। देश की जिस भी राज्य में भाजपा की सरकार है। उन राज्यों में सर्वागीण विकास हुए हैं। भाजपा सरकार के कारण राज्य के सभी जिलों में बिजली,पानी,शिक्षा, सड़कों के साथ ही आमजन की मूलभूत समस्याओं को दूर करने का काम किया गया हैं।
साँसद श्री सिंह
,सिहोरा विधानसभा दौरे में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की लगभग 5 करोड़ लागत की एमआरएल 7 से एनएच 7 तथा सिहोरा से भंडारा पिपरिया सड़क का लोकार्पण किया साथ ही लगभग 35 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़को जिनमे एनएच 7 से अगरिया, घाटपिपरिया से अगरिया, सिहोरा रोड से खितौला खम्परिया तथा खितौला खम्परिया से फनवानी सड़क का भूमिपूजन किया। इसी के साथ साँसद ने ग्राम रमखिरिया जलजीवन मिशन के अंतगर्त “प्रत्येक घर मे नल से जल” योजना का भूमिपूजन भी किया। साँसद श्री सिंह इस दौरान सिहोरा विधानसभा की बरनु, अलगोडा,रमखिरिया,अगरिया, टिकरिया,घुघरीकला,प्रतापपुर, खितौला खम्परिया,शैलवाड़ा, भंडारा,मँझगवां,सरोली,लुंजी ग्राम पंचायत पहुँचे जहाँ प्रवास के दौरान ग्रामीण जनो एवँ कार्यकर्ताओं से भेंट की। सिहोरा विधानसभा दौरे में विधायक श्रीमती नंदनी मरावी, जिलाध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजमणी सिंह बघेल,महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गर्ग,मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88