जिले के सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

जबलपुर दर्पण नप्र। पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में अधिकारी कर्मचारियो के रिटायरमेंट पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक सुधीर कुमार श्रीवास्तव, तथा उप निरीक्षक जगन्नाथ गेड़ाम,माढोताल थाने के,उप निरीक्षक डीपी.भगत थाना पनागर,कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रामनिहाल यादव थाना घमापुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल प्रसाद खाण्डेल, एवं संजय कुमार अग्रवाल द्वारा रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी,की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण,बीमा,पैैंशन,ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये कहा कि आप सभी ने 35 से 41 साल तक की सेवा अवधी को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे,आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।


