दो विधानसभा को जोडऩे वाला पुल हुआ जर्जर हादसा होने का बना खतरा

जबलपुर दर्पण नप्र। दमोह जिले के दो ब्लाकों दो विधानसभा को जोडऩे वाला पुल अधिकारियों की अनदेखी के कारण जर्जर हो गया है। उक्त पुल से निकलने वाले वाहन चालकों को हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। कई बार ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत कराने की मांग प्रसाशन से की लेकिन किसी ने भी इस और ध्यान नही दिया है। यह मामला दमोह ब्लॉक के ग्राम दसोदा का है। जहां से व्यायाम नदी निकली है और इस नदी पर बर्षों पुराना यह पुल है। पुल देखरेख के अभाव मे जर्जर हो गया है लेकिन जिम्मेदार इस और ध्यान नहीं दे रहे है। बुदेलखंड पैकेज द्वारा निर्मात दसोदा व्यारमा नही पर बने स्टाफ डेम पुल की हालत जर्जर हो गई है।पुल पर कई बडें व गहरे गड्ढे हो गए है। वहीं रेलिंग के टूट जाने की वजह से वाहन के अनियंत्रित होने पर नदी मे गिरने का खतरा बना रहता है। इस पुल से प्रतिदिन बडी संख्या मे छोटे बडे वाहन गुजरते हैं पुल के जर्जर होने पर हादसे का खतरा बना रहता है स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों एव प्रसाशन जनप्रतिनिधियों की गई लेकिन उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया, दमोह विधायक जबेरा विधायक को भी इसके बारे में अगवत कराया गया है। ग्रामीण बोले शिकायत करने.पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। समाधान नहीं ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत कराने एव नदी के पुल पर रेलिंग लगाने की माग की है।


