जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
वीर बाल दिवस पर दिनभर आयोजन

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा गुरु गोविंद सिंघ जी के छोटे साहिब जादों बाबा जोरावर सिंघ जी एबं बाबा फतेह सिंघ जी की शहीदी को 26 ता मंगलवार कोवीर बाल दिवस शहीदी दिवस के रूप में सम्पूर्ण देश में मनाने की घोषणा की गई है। इसी तारतम्य में जबलपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिला संयोजक अजीत सिंह नैय्यर सीटू ने बताया कि यह कार्यक्रम 26 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से 12 बजे तक गुरुद्वारा प्रेमनगर में होगा। यह सिक्ख गुरूओं और साहिबजादों की शहादत का विषय है। जबलपुर में अन्य कार्यक्रम निम्नानुसार निर्धारित किए गए है जिसमें आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है
- गुरूद्वारा मढ़ाताल में 3ः00 बजे से 4ः00 बजे तक
गुरूद्वारा अधारताल में 5ः00 बजे से 6ः00 बजे तक
गुरूद्वारा रांझी में 8ः00 बजे से 9ः00 बजे तक।



