जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
विश्व श्रवण दिवस पर श्रवण संबंधी बीमारियों के बचाव रोकथाम के लिए शिविर में दी जानकारी

जबलपुर दर्पण। श्रवण संबंधी बीमारियों की जागरूकता के लिए एक रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम की नोडल ऑफिसर डॉ रूमिता आचार्य ने बताया की सामाजिक न्याय विभाग के समन्वय से शिविर में आने वाले हितग्राहियों की लाइन- लिस्ट किया गया ताकि उन्हें इन सब योजनाओं का लाभ मिले।शिविर में Cochlear implant के बच्चों को श्रवण यंत्रों का भी वितरण किया गया।सी एस डॉ राजकुमार चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कैंप में ENT डॉ रूमिता आचार्य, डी ई आई एम ,डॉ अमित अग्रवाल, डॉ नियोगी,डॉ शिल्पा नेलस, डॉ नितिन उपस्थित रहे।



