मंडल स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा महानगर द्वारा रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय में अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा जनसंघ से शुरुआत कर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में श्रद्धेय अटल जी का सबसे अहम योगदान था। अटल जी ने भाजपा को खड़ा करने के साथ ही देश में सुचिता की राजनीति का अभूतपूर्व उदाहरण दिया और उन्होने प्रधानमन्त्री बनने के बाद देश में सुशासन लाकर राजनीति को नई दिशा दी। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनसे ही प्रेरणा लेकर कार्य करता आया है और आने वाले समय में भी उनके कृतित्व से हम प्रेरणा लेंगे।
उन्होंने बताया भाजपा के पितृपुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का आज जन्म दिवस है भाजपा इस दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है सुशासन दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अटल के जन्मदिवस पर प्रत्येक मंडल में कार्यक्रमों के साथ ही मोर्चों के द्वारा भी फलवितरण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, आशीष दुबे, अखिलेश जैन, विधायक अभिलाष पांडे, राममूर्ती मिश्रा, राजेश मिश्रा, लालू यादव, योगेश बिलोहा के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



