लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही: बीएमओ डॉक्टर कल्याण सहित दो गिरफ्तार, रिश्वत लेते पकड़े गए

रीवा जबलपुर दर्पण । लोकायुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर कर्चुलियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बीएमओ डॉक्टर कल्याण सिंह तथा रोगी कल्याण समिति प्रभारी शिवशंकर तिवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैउपस्थित ग्रामीणों एवं कर्मचारीयों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता जयप्रकाश साहू से डॉक्टर कल्याण सिंह ने रुपए की माग की थी जिसकी शिकायत जयप्रकाश साहू द्वारा लोकायुक्त कार्यालय में की गाई थी लोकायुक्त टीम द्वारा डॉक्टर कल्याण सिंह एवं रोगी कल्याण समिति प्रभारी शिव शंकर तिवारी को जयप्रकाश साहू से रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।लोकायुक्त टीम द्वारा संबंधित विषय में पूछताछ के लिए कल्याण सिंह एवं रोगी कल्याण समिति प्रभारी शिवशंकर तिवारी को अपने साथ ले जाया गया है



