जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
डाॅ कंचन धींगरा को सीनियर सिटीजन कैटेगिरी में मिसेज भारत 2023 का विजेता किया घाेषित

जबलपुर दर्पण । शहर की डाॅ कंचन धींगरा को सीनियर सिटीजन कैटेगिरी में मिसेज भारत 2023 का विजेता घाेषित किया गया । इस प्रतियोगिता को भारती एन आडिअल ऑफ हयूमैनिटी एण्ड कम्पैशन संस्था की संस्थापक अध्यक्षा श्रीमती सविता राणा भारती ने आयोजित किया तथा मिसेज भारत 2023 श्रीमती कंचन धींगरा को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया । डाॅ कंचन का इस अवसर पर कहना था कि उम्र केवल एक संख्या है जब तक जियाे जिंदादिली से जियो । विजेता बनने के बाद डॉ धींगरा के परिवार व उनके शुभचिंतको ने बधाई दी ।



