जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक एवं क्रीडा प्रतियोगिता समारोह का आयोजन

जबलपुर दर्पण। महान् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती “पराक्रम दिवस” दिनांक 23 जनवरी, 2024 के उपलक्ष्य में बंदियों की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं क्रीडा प्रतियोगिता समापन समारोह का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय जेल जबलपुर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस 02 बार परिरुद्ध रहे है तथा नेताजी का जबलपुर से विशेष संबंध होने के नाते एवं जबलपुर जेल में ही परिरुद्ध होने से इस जेल का नाम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर रखा गया है। इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी के जन्मोत्सव को मनाया जाता है तथा बंदियों के बीच विभिन्न सांस्कृतिक एवं क्रीडा प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है।
नेताजी की 127 वीं जयंती पर मुख्य अतिथि जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री दीपक कुमार सक्सेना (आई.ए.एस.) एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (आई.पी.एस.) की गरिमामयी उपस्थिति में प्रातः 10.30 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। माननीय अतिषिद्वय द्वारा नेताजी की शयन पटिट्का पर पुष्पांजली की जाकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड का अवलोकन किया जाकर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में पुरुष एवं महिला बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अतिसुन्दर प्रस्तुति दी गई तथा योगा एवं लोकनृत्य राई एवं गेडी नृत्य तथा कविता गायन की भी प्रस्तुतियाँ बंदियों द्वारा दी गई। कार्यक्रम के अंत में क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बंदियों को पुरस्कार / प्रशंसा पत्र वितरित किये गये। साथ ही जेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी को प्रशंसा पत्र भी अतिथिद्वय द्वारा वितरित किये गये। कार्यक्रम के अंत में उप जेल अधीक्षक (प्रशासन) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्रीडा प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले बंदियों को अच्छे आचरण के आधार पर 05 दिवस माफी प्रदाय करने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का आयोजन जेल अधीक्षक श्री अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में उप जेल अधीक्षक प्रशासन श्री मदन कमलेश के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय जेल जबलपुर सर्किल के अंतर्गत आने वाली जिला जेल मण्डला, डिण्डौरी, कटनी, सब जेल सिहोरा एवं पाटन से प्रभारी अधिकारी, सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक श्री एस.के. दवे, सेवानिवृत्त विधि अधिकारी श्री अशोक सिंह, जेल चिकित्सक डॉ. आशुतोष अग्निहोत्री, डॉ. लक्ष्मण शाह, उप जेल अधीक्षक श्री राकेश मोहन उपाध्याय, श्रीमती रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक श्री प्रशांत चौहान, श्री कुलदीप सिंह, श्री हिमांशु तिवारी, श्रीमती अंजू मिश्रा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में मंच का संचालन उप जेल अधीक्षक श्री राकेश मोहन उपाध्याय द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन उप जेल अधीक्षक (प्रशासन) श्री मदन कमलेश द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88