जबलपुर संस्कारधानी में अयोध्या पर श्री राममलल्ला जी की प्राण प्रतिष्ठा पर साई मंदिरों में जलाए दीपक

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी शिर्डी साई शोभायात्रा समिति द्वारा अयोध्या पर श्री रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा पर जबलपुर शहर के लगभग 150 साई मंदिरों में रामायण, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का निरंतर पाठ किया गया साथ संध्या के समय दीपक जलाए, आतिशबाजी और भंडारे का आयोजन किया गया इसी तारतम्य में विशेष समिति के सदस्यो और भक्तो द्वारा मैया साई मंदिर व्हीकल पर धूप आरती कर दीपक जलाए गए, जय श्री राम, जय साई राम के जयकारे लगाए गए और मिठाइयां, प्रसाद वितरण कर सभी को बधाई दी गई। आयोजन में समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर दवे, प्रबोध पाठक, गोविंद साहु, अजय गुप्ता, सोनी बैन, प्रदीप पटेल, संदीप जी,सुनील खम्परिया, मनोज काशिव, राहुल सराठे, ललित दयारामाणी, के साथ समस्त साई भक्त उपस्थित रहे।



