रेल्वे की ऑनलाईन परीक्षा के दौरान नकल करते आंसर शीट के साथ परीक्षार्थी पकडा गया:प्रकरण दर्ज

जबलपुर दर्पण नप्र। प्रतीक पटैल बरखेड़ा सहजपुर ने भेड़ाघाट थाने में लिखित शिकायत दी की वह टीसीएस कम्पनी में वैन्यू हेड है। एलएनसीटी कॉलेज में रेल्वे के आनलाईन पेपर चल रहे हैं, ऑन लाईन परीक्षा के दौरान परिक्षार्थी पियूष कुमार पासी पिता गुलाब पासी जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश से पेपर देने आया था जिसे परीक्षा देते समय नकल करते आंसर शीट की पर्ची के साथ उसने एवं टीसीए रितेश राय,तथा आब्जर्वर अमित कुमार ने रंगे हाथ पकडा जिसकी शिकायत पर आरोपी पियूष कुमार पासी के विरूद्ध धारा 3 बी/4, 3 डी/4 परीक्षा अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर पियूष कुमार पासी पिता गुलाब पासी उम्र 23 वर्ष निवासी जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर प्रकरण की जांच की जा रही है।



