भगवताचार्य ने 2 महिलाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 4 लाख रुपए

जबलपुर दर्पण। हनुमानताल थाना अतंर्गत प्रेमसागर में एक पिता पुत्र ने नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 महिलाओं से 4 लाख 20 हजार रुपए हड़प लिए। बताया गया है कि दोनों आरोपी रामकथा भागवत का कार्य करते है, दोनों महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और कार्रवाई करने की मांग की है, हनुमानताल पुलिस थाने से जानकारी के अनुसार प्रेमसागर पुलिस चौकी मरघटाई रोड झिरिया कुआं के पास निवासी निशा अहिरवार और छाया अहिरवार के घर के पास सेवक किराना स्टोर शिवशक्ति मंदिर के पास निवासी अतुल आचार्य और पिता राकेश कुमार आचार्य रहते है और रामकथा भागवत का कार्य करते है। दोनों ननद भाभी इनकी भागवत कथा सुनने जाती थी जहां से इनकी जान पहचान दोनों पिता पुत्र से हुई। जहां पर अतुल आचार्य ने बताया कि नगर निगम में उनकी अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है तथा वह नौकरी लगवा सकता है। नौकरी के संबंध में चर्चा करने पर नौकरी लगवाने के 4 लाख रुपए लगेंगे, इसमें 2 लाख एडवांस और 2 लाख नौकरी मिलने के बाद लगेंगे। दोनों महिलाओं ने उस पर भरोसा करते हुए 5 अगस्त 2022 को 2 लाख रुपए नगद तथा 40 हजार रुपए एक माह बाद अतुल आचार्य को नगद दिए थे, 2 लाख 40 हजार रुपए की राशि प्राप्त होते ही अतुल आचार्य ने एक माह के भीतर नौकरी लगने का कहते हुए कहा कि यदि कारणवश नौकरी नहीं लगती है तो पूरी राशि वापिस हो जाएगी, एक माह बीत जाने के बाद अतुल आचार्य से नौकरी के संबंध में पूछा तो वह शीघ्र ही नौकरी लगने का आश्वासन देकर चला गया, अधिक समय बीत जाने के बाद गत 4 फरवरी 2023 को अतुल आचार्य के द्वारा स्टॉम्प पर स्वयं हस्ताक्षर कर यह कहा गया कि नौकरी नहीं लग पाएगी और मुझसे पैसे खर्च हो गए है मैं शीघ्र रुपए लौटा दूंगा, और अधिक समय बीतने पर अतुल आचार्य से रुपए की मांग की तो कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया जाता था, गत 27 मार्च को अतुल की शिकायत प्रेमसागर चौकी प्रभारी में की गई जहां पूछताछ पर अतुल आचार्य ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए घर पर पैसे खर्च हो गए है उक्त राशि पिता राकेश कुमार आचार्य को दी गई थी पुलिस समझाईश के बाद आरोपी राकेश कुमार आचार्य ने किस्त में रुपए लौटाने की बात कही, कुछ समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने रुपए नहीं लौटाए और गालीगलौज करते हुए थाने में हमारी जान पहचान है हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे कहते हुए धमकी दी ।



