राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 3 वर्ष हुए

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू हुए ३ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय क्रमांक 2 जीसीएफ जबलपुर के सभागार में 27 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर हीरालाल सहायक आयुक्त, सरोज दवास सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर, विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालय बरगी नगर एवं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जी सी एफ जबलपुर की प्राचार्य श्रीमति आकांक्षा सेमुएल ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत कर अभिनंदन किया, मौका था राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पहल एवं उद्देश्य को लोगों तक पहुंचाना एवं उसके अंतर्गत प्राप्त उपलब्धियों को गिनाने का। प्रेस कॉन्प्रâेंस को संबोधित करते हुए सोमित श्रीवास्तव ने सहर्ष बताया कि इसके अंतर्गत पाठयेतर और पाठ्यचर्या विषयों और शैक्षणिक, व्यावसायिक या कलात्मक विषयों के बीच अंतर को कम करते हुए मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का महत्व बढ़ाया जा रहा है। इस नीति के अंतर्गत 10 प्लस२ के मॉडल को 5 प्लस 3 प्लस 3 प्लस 4 मॉडल में बदल दिया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए कई विद्यालयों में बालवाटिका ३ एवं बालवाटिका 2 का शुभारंभ भी हो चुका है। कक्षा 1 में प्रवेश हेतु उम्र 5 से बढ़ाकर 6 वर्ष कर दी गई है।
इस नीति में बहुभाषी शिक्षा पर अत्यधिक बल दिया जा रहा है जिससे छात्रों को राज्य की आधिकारिक भाषा में अध्ययन करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी, अध्यक्ष महोदय ने यह भी स्पष्ट किया कि कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होगी तथा सिर्फ रट्टा सीखने के बजाय मुख्य ध्यान छात्रों के कौशल एवं क्षमता पर दिया जा रहा है। कक्षा 6 से कोडिंग और व्यावसायिक अध्ययन पर जोर दिया जा रहा है। उपर्युक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम में भी उचित बदलाव हो रहा है।



