दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान नेशनल काउंसिल का हुआ समापन

जबलपूर दर्पण। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय एवं महाकौशल विज्ञान परिषद जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन (NCSTC) DST नई दिल्ली, म.प्र. विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) नापाल के सीपान्य से किया गया इस वर्ष विज्ञान दिवस की थीम “Indigenous Technologies for Developed India” रही, जिसके समापन समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सुनीता शर्मा विभाग अध्यक्ष जूलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर, डॉ. जया सिंह (डायरेक्टर वी. सी आर बी सी लेव) एवं महाविद्यालय प्राचार्य महोदय डॉ. आर, एस. चंडोक जी की गरिमामय में उपस्थिति में संम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और गुरु महाराज के चरणों में सम्मानीय वरिष्ट जनों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्राचार्य महोदय जी के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में आये सभी विद्वतजनो के द्वारा दिए गए व्याख्यान व विभिन्न महाविद्यालय से आये प्रतिभागी विद्यार्थियों की सहभागिता को सराहते हुए उनकी विस्तृत जानकारी दी, आपने कहा की विज्ञान जीवन का आधार है विज्ञान सिर्फ एक विषय नहीं है, यह हमारे आसपास की घटना है एक अंतहीन साहसिक कार्य है जो कगी खत्म नहीं होता, हमेशा कुछ न कुछ ऐसा होता है जो हम सभी के जीवन को उत्साहित रखता है, समारोह का मानाने का उद्देश्य विद्यार्थी जीवन में अविष्कार और नयी सोच को चढ़ावा देना है, मुख्य अतिथि प्रो. सुनीता शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की है क्योंकि यह कई उद्देश्यों को पूरा करता है सबसे पहले, यह विज्ञान के महत्व और दैनिक जीवन में इसके अनुप्रयोगों के बारे में जागरूकता, भारतीय वैज्ञानिकों के प्रयासों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है, जो भावी पीढियों को वैज्ञानिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वैज्ञानिक मुद्दों पर चर्चा को बढ़ावा देता है, नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने को बढ़ावा देता है और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ सार्वजनिक जुड़ाद को प्रोत्साहित करता है आज के मुख्य वक्ता डॉ. जया सिंह ने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को सी.वी रमन की जीवन और उनके विज्ञान के प्रति लगन को बताते हुए कहा की उनका पूरा जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। कार्यक्रम में ऑनलाइन प्लेटफार्म से जुड़ी आज की वक्ता प्रो.स्वात्ति दुबे जी ने डॉ. सर सी.वी. रमन जी के जीवन परिचय व उनकी विभिन्न उपलधियों से सभी को अवगत कराया आपने विस्तारपूर्वक उनकी खोज, अविष्कार और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के अगले चक्ता डॉ. के. के. साहू जी ने विद्यार्थियों को सूक्षम जीगो के प्रयोग के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी आपने बताया की किस प्रकार हम अपने वातावरण को इन जीवो की मदद से स्वच्छ रख सकते है कार्यशाला में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया जिसमें क्विज कम्पटीशन में क्रमशः अरुण कुमार तिवारी, रूचि झरिया, आशीष गुप्ता ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, रंगोली प्रतियोगिता में श्रद्धा गोड, कल्पना मेहरा ने प्रथम सोनम केवट ने द्वितीय तथा श्रद्धा पटेल व माधुरी विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, निबंध प्रतियोगिता में क्रमशः दुर्गा मरावी, सोहन लाल, चंदना गांड तथा पोस्टर मेकिंग में पारुल चौधरी, शशि प्रजापति नघु ठाकुर सुरभि वैरागी ने प्रथम द्विल्य एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम में डॉ. मनीष शाह, डॉ एस.एम मिश्रा, डॉ अन्जू पाठक, डॉ. विपिन राय, श्रीमती प्रकृति बिस्वास, डॉ. शशि दुबे, डॉ संध्या कोष्टा श्री जी एस वालिया. डॉ. रोहित वर्मा, श्री रत्नेश नामदेव श्री संजय गुप्ता एवं सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी सम्मिलित हुए कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. हर्षिता शुक्ला रही, कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. सौन गुप्ता के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्रद्धा जैन के द्वारा किया गया।



