मोदी शिवराज भगवान नहीं है, जो उनका चित्र रसोई घरों में लगया जाए : दिनेश यादव

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा लिए गए निर्णय की मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित हितग्राही आवासों की रसोई घरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चित्र वाली टाइल्स लगाए जाने के आदेश के खिलाफ तीखी आलोचना करते हुए जबलपुर के कांग्रेस नेता पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एक पद है मोदी जी शिवराज सिंह भगवान नहीं है और ना ही जनता के पिता है कि उनके चित्र अपने घरों में अनिवार्यता के साथ लगाए जाएं जिस पैसा से सरकारी योजना बनाती हैं वह पैसा आम जनता का ही है जिसे वह अपना समझ बैठे हैं। सरकार के खजाने को टैक्स के रूप में जनता भारती है उसी से प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों की सुविधाएं व सरकारी व्यवस्थाएं भी मिलती है और तो और उन्हें वेतन भी प्राप्त होता है ।योजनाओं के द्वारा प्राप्त आम जनता का लाभ उसका अधिकार हैं नेताओं का एहसान नही। यह निर्णय निन्दनीय हैं। ऐसे निर्णय गैर संविधानिक हैं।क्या आगामी समय में स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राही को अपने शरीर पर भी नेताओं के नाम गुदवाना पड़ेंगे । ऐसे बेतुके मनमानी निर्णयो का विरोध किया जाएगा।



