जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जकात पर पहला हक़ गरीबों और मिस्किनो का : मुफ़्ती ए आज़म

जबलपुर दर्पण। मुफ़्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हज़रत मौलाना डॉक्टर मुशाहिद रजा कादरी बुरहानी ने रमजान शरीफ के मौके पर जकात के अहम मसले पर एक बयान जारी करते हुए कहा है की जकात हर साहिबे निसाब पर फर्ज है। जकात पर मिस्कीन गरीबों का सबसे पहला हक़ है। मस्जिदों,साहिबे हैसियत व सैय्यदो को जकात नहीं दी जा सकती है। मौलाना साहब ने कहा की पहले अपने शहर की बेबा महिलाएं, यतीमो को जकात दे ,फिर दूसरे शहर से आए लोगों को जकात दे और देने से पहले पुख्ता करें कि वह तमाम लोग जकात का इस्तेमाल सही तरीके से करते है या नहीं। मौलाना साहब ने आगे कहा की जकात देने पर इन मसलों पर जरूर अमल करें ताकि अल्लाह क़ुबुल् करें।



