उमरिया दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बीटीआर में आज से पर्यटन बंद

उमरिया । जिले के विश्वविख्यात बाँधवंगढ़ टाइगर रिजर्व में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सोमवार से कोर एवं बफर के सभी प्रवेश द्वारों से पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है । प्रदेश के अन्य टाइगर रिसर्व में पहले से ही पर्यटन प्रतिबंधित किया जा चुका है । प्रधान मुख्य वन सरंक्षक वाइल्ड लाइफ के निर्देशानुसार 26 अप्रैल से पार्क में पर्यटन गतिविधयों पर रोक लगाई गई है । बता दें एक वर्ष पूर्व भी कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण अप्रैल 2020 से पार्क में पर्यटन गतिविधियां बंद हुई थी , जिसका पर्यटन कारोबार से जीविका यापन करने वाले मजदूरों , वाहन चालकों , गाइडों और छोटे कारोबारियों की आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ा था ।

आजीविका संकट का खोजना होगा हल-पर्यटन गतिविधियां बंद होने से इस कारोबार पर निर्भर मजदूरों , वाहन चालकों, गाइडों और छोटे कारोबारियों की आजीविका संकट का सरकार को कोई हल खोजना होगा ।
कोरोना महामारी की विभीषिका को देखते हुए पर्यटन प्रतिबंधित किये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए मजदूरों, गाइडों और वाहनचालकों के संघ से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि पर्यटन बन्द करने का निर्णय लेने के साथ ही सरकार को पर्यटन कारोबार से रोज कमाने खाने वालों के जीवन में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में भी सोचना चहिये ।
संघ पदाधिकारियों का कहना है कि पर्यटन उद्योग से होने वाले मुनाफे में से सरकार को हमारी तात्कालिक मदद करनी चाहिए क्योंकि हमारे सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती है ।
मकान – दुकान के किराये , गाड़ी की ईएमआई , बच्चों की स्कूल फी , दवाई और रोजमर्रे के खर्चे हमारा मुंह चिढ़ाते हैं । बड़े लोग तो इसे झेल लेते हैं लेकिन रोज कमाने खाने वालों के सामने गम्भीर समस्या है । यदि सरकार समय रहते कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही करती तो गरीब को मरना ही है चाहे बीमारी से मरे या भूख से मरे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88