शशि किरण पाण्डेय का सेवानिवृत्त कार्यक्रम संपन्न

सतीश चौरसिया उमरियापान जबलपुर दर्पण । विकासखंड ढीमरखेड़ा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बिछिया में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक श्रीमती शशिकिरण पाण्डेय शनिवार को सेवानिवृत्त हुई,वे स्वर्गीय रवींद्र कुमार पांडे जी की धर्मपत्नी एवं विराट पाण्डेय जी की माता है । कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा शाल श्रीफल से भेट कर विदाई दी । विदाई समारोह कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे,शंकुल प्राचार्य दिलीप बाजपेई, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, सरपंच संजय दहिया, सचिव अंकित पांडे, राकेश पाठक, सूर्यकांत त्रिपाठी, सफदर खान, निर्मला पटेल, बबीता कोल, रूपलाल झरिया, लकी बाजपेई, जगत पटेल ,अवधेश पटेल, रवींद्र दुबे, राजीव काछी, सीताराम सिंगोर, ज्योत्सना झरिया , प्रदीप दुबे एवं परिवार जन एवं क्षेत्रीय ग्रामीण जन उपस्थित थे । कार्यक्रम का आभार उनके पुत्र विराट पाण्डेय द्वारा किया गया ।



