नरसिंह भक्ति से मिलती है लक्ष्मी वैभव ऐश्वर्य संपदा

जबलपुर दर्पण। श्री लक्ष्मी नरसिंह की आराधना से संपूर्ण तीर्थों की यात्रा से भी बड़ा फल मिलता है।
यक्ष राक्षस अनिष्टकारी ग्रहों की समस्त पीड़ाओं को नाश करने के लिए सिर्फ भगवान नरसिंह के सहस्त्रार्चन करने सुफल प्राप्त होता है।
भगवान नरसिंह के नाम स्मरण मात्र से विष भी अमृत बन जाता है। संसार के समस्त दुःखों के साथ दैहिक दैविक भौतिक तापों से मुक्ति मिलती है। भगवान नरसिंह की कृपा से धन वैभव ऐश्वर्य और सुख सहजता से प्राप्त हो जाते हैं।
वैसाख मास की वैशिष्ट्य तीथीयो में श्रीहरि की आराधना से भक्तों का सांसारिक जीवन सुखमय होता है और अंत में मोक्ष प्राप्त होता है,उक्त उद्गार नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने श्री नरसिंह प्राकट्य महोत्सव के व्दितीय दिवस पर नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में आयोजित विशेष सहस्त्रार्चन षोषणोपचार पूजन अर्चन आरती में कहे
भगवान का सहस्त्रार्चन पूजन आचार्य रामफल शास्त्री, कामता प्रसाद, डा हितेश अग्रवाल, लोकराम कोरी, प्रो वीणा तिवारी, विध्येश भापकर, आचार्य दीप नारायण शास्त्री, आचार्य कामता गौतम , हिमांशु मिश्र सहित भक्त जनों ने किया।
आज श्री नरसिंह प्राकट्य महोत्सव में सुबह 9-12 पूजन अर्चन आरती, सायं काल 4 बजे से सहस्त्रार्चन षोषणोपचार पूजन श्रृंगार, यज्ञ हवन के पश्चात सायं 7 बजे महाआरती प्रसाद वितरण होगा।



