प्रवासी विधायको ने मंडलो में पहुँचकर कार्यकर्ताओं से की भेंट

जबलपुर दर्पण। विधानसभा एवँ लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 7 दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुँचे प्रवासी विधायको ने मंडलो में पहुँचकर वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं से भेंट की।उत्तर विधानसभा – जबलपुर की उत्तर विधानसभा में पर्वती पुणे से विधायक श्रीमती माधुरी मिसल ने स्वामी विवेकानंद मंडल के अंतर्गत मंडल में निवासरत वरिष्ठ नेताओं एवँ कार्यकर्ताओ से भेंट की।इस अवसर पर शंकर श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, अमित जैन, प्रीति बाजपई, मंडल अध्यक्ष योगेश बिलोहा के साथ मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे। जबलपुर पश्चिम विधानसभा में चीख़ली महाराष्ट्र से विधायक श्रीमती श्वेता महाले पाटिल ने रानी दुर्गावती मंडल की बैठक को संबोधित किया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, राजीव बेंटिया, मंडल अध्यक्ष अतुल चोरसिया एवँ मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।केंट विधानसभा – जबलपुर केंट विधानसभा में मुम्बई महाराष्ट्र के विधायक श्री प्रवीण गारेकर केंट विधानसभा की बैठक में शामिल हुए।इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, माइकल प्रदीप कपूर, मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी, आशीष राव, गुड्डा केवट, संजय वर्मा आदि उपस्थित थे। जबलपुर पूर्व विधानसभा में पुणे महाराष्ट्र से विधायक श्री महेश दादा लागड़े ने सुभाष चन्द्र बोस मंडल में कार्यकर्ताओं से भेंट की साथ ही स्थानीय व्यपारियो से मिली।इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर, मंडल अध्यक्ष राहुल दुबे के साथ मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।



