जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कब होगी कार्यवाही, पाटन मुख्यालय में नहीं रुकने वाली सीएमओ पर

शिकायत होने पर कार्यवाही होगी : सयुक्त संचालक

जबलपुर दर्पण/पाटन। शासन के जारी आदेश की माने तो प्रदेश स्तर पर सभी विभागों के अधिकारी,कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालय में रहना अनिवार्य है। वही शासन के निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए पाटन निकाय की सीएमओ श्रीमति जयश्री चौहान अपने पाटन निवास में नहीं रुक रही है। और जबलपुर से अप डाउन करती है जबकि ऑफिस पहुंचने का समय सुबह 10 बजे एवं ऑफिस से छुट्टी होने का समय शाम छःबजे रहता है वही सीएमओ मैडम के निकाय ऑफिस पहुंचने का समय भी अजीबो गरीब है इनका हफ्ते में एक दो दिन ही पाटन आगमन दोपहर 03 बजे के आस पास होता है और निकाय ऑफिस शाम छःबजे बंद होने के बाबजूद ये रात के दस-दस बजे तक ऑफिस में बैठकर ऐसा कोन सा जरूरी काम करती है यह बात समझ से परे है ऐसा प्रतीत होता है कागजों पर चलने वाली सभी दो नम्बर की फाइल ऑफिस बंद होने के बाद निपटाई जा रही है जब तो देर रात तक निकाय के जवाबदार अधिकारी अपनी अपनी सीट पर बैठ रहे है। बताया जा रहा है की सीएमओ मैडम के द्वारा ऑफिशियल कार्यवाही से बचने के लिए निकाय का सरकारी आवास सिविल लाइन पाटन में आवंटन करा रखा है और वहां पर निकाय के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा रखी है। मैडम के पाटन निवास पर जब भी मीडिया कर्मी मैडम के बारे में पूछताछ करते है तो सरकारी आवास पर तैनात निकाय के कर्मचारी तुरंत मीडिया कर्मी को जबलपुर मीटिंग में गई है ये बता देते है। जबकि सच्चाई यही है की पाटन सीएमओ मैडम मुख्यालय में नहीं रहती है जिसकी वजह से नगर की साफ़ सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है इसके अलावा निकाय क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।सीएमओ के मुख्यालय में नहीं रहने की जानकारी जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को है लेकिन आज तक पाटन सीएमओ के ऊपर कोई विभागीय कार्यवाही नहीं हुई है जबकि जिला प्रशासन के द्वारा पाटन तहसील के समस्त विभागों के प्रमुखों और कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के आदेश शासन स्तर पर समय समय पर दिए जाते रहे हैं लेकिन उक्त आदेशों पर आज तक अमल नहीं हो सका है। हर बार इन आदेशों को मुख्यालय में नही रुकने वाले अधिकारियों के द्वारा हवा में उड़ा दिया जाता है।

इनका कहना

जब इस संबंध में संयुक्त संचालक श्री जलोटे सर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पाटन सीएमओ के मुख्यालय में नहीं रुकने एवं वर्जन लेने मीडिया कर्मियों के द्वारा किए गए कॉल रिसीव नहीं करने की शिकायत पर पाटन सीएमओ श्रीमति जयश्री चौहान पर विभागगीय कार्यवाही की जाएगी।

परमेस जलोटे,संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग-जबलपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88