स्त्री रोग विशेषज्ञों ने दिया आवश्यक परामर्श, दी गई नि:शुल्क दवाईयां

जबलपुर दर्पण। जबलपुर एवं इंडियन मीनॉपोज समिति, अधारताल लेडीज क्लब के द्वारा पहारिया पैलेस में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा महिलाओं की आवश्यक जांच करते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्तचाप, हाइट, वजन, रक्त परीक्षण जैसे हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा, थायराइड, टीएसएच, हड्डियों का घनत्व, बीएमआई आदि की जांच की गई। रजिस्ट्रेशन में मीनोपॉज के समय होने वाली तकलीफ ों की विस्तृत जानकारी फ ार्म में भरी गई।
शिविर के दौरान जबलपुर मीनॉपोज समिति की अध्यक्ष डॉ अलका अग्रवाल शिविर में लाभ लेने पहुंची महिलाओं को उन्हें स्वस्थ्य रहने की आवश्यक टिप्स दी और नियमित रूप से अपनी जांच करवाते हुए बेहतर जीवन जीने की सलाह भी दी। इस मौके पर डॉ प्रदन्या हर्षे, डॉ जिज्ञासा डेंगरा, डॉ चित्रा जैन, डॉ श्रीमति बडेरा आदि स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहीं, जिन्होंने लगभग 100 से अधिक महिलाओं का परीक्षण किया गया तथा सभी महिलाओं को दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई, जैसे बच्चेदानी के मुख के कैंसर एवं उससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन के बारे में विस्तृत जानकारी, खून की कमी से होने वाली समस्याओं तथा उनका उपचार और उचित आहार एवं पोषण के बारे में विस्तृत बताया गया। शिविर में प्रमुख रूप से अधारताल लेडीज क्लब की अध्यक्ष रश्मि पहारिया, राखी पहारिया, माधुरी पहारिया, सीमा शुक्ला, डॉ शैलजा झारिया, दीपक झारिया, सीताराम उसरेठे, वंदना, माला आदि मौजूद रहीं।



