जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा जबलपुर का सक्रिय सदस्यता अभियान हुआ आरंभ

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें माननीय लोकनिर्माण मंत्री मंध्यप्रदेश शासन राकेश सिंह एवं जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू एवं सदस्यता अभियान प्रभारी सदानंद गोडबोले,सुनील शर्मा के द्वारा सक्रिय सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान माननीय लोक निर्माण मंत्री मध्यप्रदेश शासन राकेश सिंह ने कहा कि देश के विकास में साथ देने का और देश के लिए कुछ करने का सबसे सशक्त माध्यम एक राजनैतिक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी है आज मैंने विधिवत रूप से पहले सामान्य सदस्य और अब सक्रिय सदस्य के रूप में सदस्यता प्राप्त की । जिस प्रकार से देश में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में जनहितैषी और जनकल्याणकारी सरकारें कार्य कर रही हैं निश्चित रूप से देश के तेजी से विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है वहीं संगठन में माननीय जे पी नड्डा जी के एवं वी डी शर्मा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठन से लोगों का जुड़ाव तेजी से हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना एक गौरव की बात है।

लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने कहा कि आज मैं पुनः भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बना हूं इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी का बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं भारतीय जनता पार्टी में संगठन की प्रकिया के तहत प्रत्येक 6 वर्ष में सदस्यता अभियान आयोजित किया जाता है एवं नए सदस्यों को भी जोड़ा जाता है देशसेवा हेतु भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो दल से ऊपर भी देश को सर्वोच्च मानकर कार्य करता है जिसका साक्षात प्रमाण हमारी विचारधारा और पंच निष्ठाओं में मिलता है जो आज तक वैसी ही हैं जिन्हें भाजपा के स्थापना के दौरान बनाया गया था प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए पार्टी में कार्य करना एवं देश के विकास में अपना योगदान देना सदैव गौरवान्वित करता है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तीसरे चरण के तहत सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे हैं जिसकी शुरुवात माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा की गई थी अब हम अपने पिछले दो चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने लक्ष्य को पूर्ण करते हुए तीसरे चरण में सक्रिय सदस्य बनाने के अभियान की शुरुवात आज की है और आगे इसे भी नए कीर्तिमान के साथ भारतीय जनता पार्टी जबलपुर इसे पूर्ण करेगी।

सदस्यता अभियान में मंडल अध्यक्ष योगेश विलोहा,आशीष राव डॉ.जयराम तिवारी,चित्रकात शर्मा,रवि साहू,ईशान नायक,नीरज शर्मा,नितिन मिश्रा,प्रणव साहू,रनेश खरे,राहुल बैन,रिंकु जैन,अमन शर्मा, संकल्प पाठक,शुभम अवस्थी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page