लमबन्द हड़ताल पर कर्मचारियों ने अर्धनग्न हो कर किया प्रदर्शन

जबलपुर/सिहोरा। जबलपुर जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विगत दस दिन होने के बाद भी प्रशासन ने कोई शक्त कदम नहीं लिया गया है । जिससे राजस्व विभाग में हानि सहित शासकीय कार्यालयों में बाधा उत्पन्न हो रही हैं साथ ही आम लोगों के कार्यों में समस्या बढ़ती चली आ रही । देखा जाये तो पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के नव गठित संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में अपनी मांगों को लेकर 19 जुलाई से 20 जुलाई तक सामूहिक अवकाश पर रहे हैं ।फिर उसके बाद 22 जुलाई से अनिच्छिचत कालीन कलम कार्यालय बन्द हड़ताल पर जाने से आम जनता के कार्यों में समस्या बढ़ती हुई नजर आने लगी हैं । जबकि ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा ने जिलाधिकारी कार्यालय को 22/07/2021को लिखित रूप से आवेदन पत्र लिखकर दिया गया था ।जिसमे साफ साफ लिखा था कि प्रथम चरण और उसके बाद दूसरे चरण में अनिश्चित कालीन पर जाने का निर्माण लिया गया था । कलम बन्द हड़ताल से लेकर अनिच्छित हड़ताल तक जाने से पहले प्रशासन व राज्य सरकार को इनकी जायज मांगो के चलते कुछ तो कदम उठाने चाहिये थे । लेकिन लगता है कि स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार नहीं चाहती कि कर्मचारियों की हड़ताल बन्द हो और इसी तरह धीरे धीरे समय निकलता रहे । फिर जब समय आयेगा तो आदेश जारी किए जाएंगे और समस्यों को लेकर कार्य भी कराये जाएंगे ।
कर्मचारियों ने उतारे कपड़े – देखा जाये तो जबसे इन कर्मचारियों की हड़ताल शुरू की गई तब से किसी भी मंत्री या अधिकारियों ने सुध तक नहीं ली । इस लिये मजबूर हो कर कर्मचारियों ने अर्धनग्न हो कर सरकार विरोध प्रदर्शन किया। इस कलम बन्द और अनिच्छित हड़ताल में उपस्थित रहे – राममिलन यादव , प्रदेश कार्यकारणी मुख्य सदस्य पंचायत सचिव संघठन म.प्र., अध्यक्ष प्रमोद पांडेय पंचायत सचिव संगठन सिहोरा ,विनोद पटेल,सचिव,हरिकांत पटेल,रामशंकर विश्वकर्मा,बिनोद तिवारी,सुनील भागवानी, अशोक गोस्वामी,विजय पटेल,उदयभान शुक्ला सुशील कुमार पटेल के साथ सभी सचिव उपस्थित रहे ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश



