डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में आरोग्य भारती का कार्यक्रम आयोजन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला मुख्यालय में स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आरोग्य भारती संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। बताया गया कि आयोजन कार्यक्रम में महाकौशल प्रांत जबलपुर के निर्देशन तथा संस्था प्राचार्य हरिनारायण सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे मुख्य अतिथि के रूप में आरोग्य भारती के क्षेत्र प्रमुख भोला नाथ , तिलक बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया एवं आरोग्य भारती के जिला संयोजक राज बिहारी सोनी मंचस्थ रहे।कार्यक्रम में भोला नाथ ने छात्रों को जानकारी देते हुए कहा कि हम बीमार ना पड़े, इसके लिए स्वयं को कार्य करना पड़ेगा,बिना आरोग्य के कोई भी कार्य संभव नहीं है। कार्यक्रम में बताया गया कि संसार के प्रत्येक कार्य आरोग्य शरीर से होते हैं,रोगी व्यक्ति कोई भी कार्य संपन्न नहीं कर सकता। स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार,स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करते हैं।हमारी परंपरा और प्राचीन सभ्यता हमें निरोग रखने के लिए प्रेरित करती रही है, जो व्यक्ति प्रकृति के सानिध्य में रहता है, वह दीर्घायु होता है। व्यक्ति को मजबूत बनाने के लिए सूर्योदय के पहले उठना, गुनगुना पानी पीना, नित्य व्यायाम करना ,स्वच्छता , संतुलित आहार , पर्याप्त नींद इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश श्रीवास सहित छात्र, छात्राएं व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88