भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में मंत्री यादव से मिला प्रतिनिधि मंडल

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला भाजपा डिंडोरी का एक प्रतिनिधि मंडल पिछले दिनों मध्य प्रदेश शासन के दो मंत्रियों से मुलाकात कर जिले में लंबित योजनाओं तथा आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बताया गया कि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री डॉ मोहन यादव से उनके शासकीय आवास भोपाल में स्थित भवन में मुलाकात कर आगामी शासकीय योजनाओं को लेकर चर्चा किया गया। सौजन्य भेंट के दौरान मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग के मंत्री तुलसी सिलावट से मिलकर कर जिले में जल संसाधनों के विकास हेतु चर्चा किया गया। डिंडोरी से भोपाल पहुंचे जिला भाजपा के प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, अधिवक्ता राजेंद्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को,जिला महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, स्कंद चौकसे सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



