पिता की डांट डपट के कारण 15 वर्षीय किशोरी भागी लुधियाना पंजाब:72 घंटे में खोज कर पुलिस ने किया पिता के सुपुर्द

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। 47 वर्षिय पिता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी दिनॉक 4-5-2022 को सुबह 6 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात उसकी 15 वर्षिय बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान गुमशुदा के लुधियाना पंजाब मे होने की जानकारी प्राप्त होने पर टीम द्वारा ग्राम करतार नगर थाना मॉडल टाउन जिला लुधियाना पंजाब में दबिश देते हुये 15 वर्षीय गुमशुदा को दस्तयाब कर जबलपुर लाया गया,पूछताछ में बताया कि मॉ का देहांत हो चुका है,पिता बात-बात पर डांटते रहते हैं,जिस कारण घर से चली गयी थी। गुमशुदा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।



