शहरी टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण करने एवं मीजल्स रुबेला निर्मूलन को लेकर हुई बैठक

जबलपुर दर्पण। शहरी टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने कुल 104 शहरों का चयन किया है जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के टीकाकरण कवरेज को बढ़ाना है। इसमें हमारा शहर जबलपुर को भी लिया गया है । इसी विषय को लेकर आज स्मार्ट सिटी हॉल मानस भवन में एक अंतर्विभागीय सिटी टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम,शिक्षा विभाग,महिला बाल विकास विभाग में समन्वय स्थापित कर एक संयुक्त प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया गया। ज्ञात हो कि जबलपुर में टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण के लिए यूनिसेफ संस्था को प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई है उनके साथ सहयोगी संस्थाएं डब्लूएचओ,यूएनडीपी, आईएमए, आईपीए के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है इस बैठक में सभी संस्थाओं के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस बैठक में प्रमुख रूप से भोपाल से आए संचालक टीकाकरण डॉ संतोष शुक्ला टीकाकरण ने संबोधित किया और कैसे हम टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को कैच कर के उन्हें टीकाकरण केन्द्र तक ला सकते हैं उन्होंने बताया कि नगर निगम के पोर्टल से शतप्रतिशत जन्मे बच्चों के रिकॉर्ड को और निजी अस्पतालों के रिकॉर्ड को लेकर एक लाइन लिस्टिंग करना होगी तथा छूटे हुए बच्चों का पता लगाकर उन तक पहुंचना होगा इसमें सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करना होगा तभी हम बच्चो के शतप्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। भोपाल से आईं राज्य सलाहकार यूनिसेफ डॉ शुभांगी गायकवाड़ ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी प्रमुख जानकारी दी , तथा कार्य योजना पर प्रकाश डाला । सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा ने अंतर्विभागीय समस्या को दूर करने के लिए विभागो से आए अधिकारियों को एक दूसरे से समन्वय बनाने पर जोर दिया । नगर निगम की ओर से अतिरिक्त आयुक्त वी एन बाजपेई ने इस टीकाकरण कार्यक्रम में अपना योगदान देने के संकल्प को दोहराते हुए सहयोग करने हेतु कहा, महिला बाल विकास विभाग की और से सहायक संचालक मनीष सेठ तथा सीडीपीओ माधव सिंह यादव ने भी बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र पर टीकाकरण की जानकारी ली जाएगी था सर्वलेंस के कार्य को दुरुस्त कर सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा । डीआईओ डॉ विनोद गुप्ता ने बताया कि शहर के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं वार्ड की मैपिंग न होने से भी लोगों को टीकाकरण केन्द्र का पता नही चल पाता है, साथ ही निजी नर्सिंग होम्स में लगाए जा रहे टीकों की जानकारी भी नही दी जा रही है इससे कहीं न कहीं रिपोर्टिंग कम हो रही है ।इस बैठक में प्रमुख रूप से संचालक टीकाकरण डॉ संतोष शुक्ला, क्षेत्रिय संचालक व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा अतिरिक्त आयुक्त वी एन बाजपेई, अतिरिक्त आयुक्त आर पी मिश्रा,शहरी नोडल अधिकारी डॉ शत्रुघ्न दाहिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता,जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील,स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम भूपेंद सिंह एवं सौरभ तिवारी, रीता हरदा, राज्य सलाहकार यूनिसेफ डॉ शुभांगी गायकवाड़, एसएमओ (who) डॉ जलज खरे, क्षेत्रिय प्रबंधक निहार दीवान डीपीएम विजय पांडे,एपीएम संदीप नामदेव,आईपीए संस्था की अध्यक्ष डॉ कोल, शहर की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारी मेडिकल अधिकारीगण,यूनिसेफ जबलपुर से सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रवि शंकर कोष्टा,यूएनडीपी से अतुल करकरे,विकास शर्मा,विकास श्रीवास्तव,विक्रम कोरी,निशांक तिवारी,सुनील शुक्ला आदि उपस्थित रहे ।



