महाजनसंपर्क अभियान के तहत पश्चिम विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। देश में यदि गरीब का पक्का मकान बन रहा है, तो देश के करोड़ों लोगों के आराध्य भगवान श्रीराम का मंदिर भी बन रहा है, यदि आयुष्मान योजना से नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य मिल रहा है तो कश्मीर से धारा 370 हटाकर नागरिक सुरक्षा के पूरे इंतजाम भी किये गये हैं। अब देश में बम धमाकों की गूंज नहीं, बल्कि काशी-बनारस के गंगा तट का शंखनाद सुनाई देता है। यही बदलता भारत है जिसकी नींव हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी है और उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वंचित समाज की आवश्यकताओं को पूरा किया है, यह बात साँसद श्री राकेश सिंह ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत पश्चिम विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के अवसर पर टिम्बर भवन में कही।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा 1 माह का महाजनसंपर्क अभियान प्रारम्भ किया गया है उसी के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिनमे से पश्चिम विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मलेन आयोजित किया गया जिसमे भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया।साँसद श्री सिंह ने संयुक्त मोर्चा सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा 9 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण मोदी सरकार का मूलमंत्र रहा है। गरीबों के जीवन में बदलाव लाने एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने में केंद्र की भाजपा सरकार जमीनी कार्य किया है। देश के करोड़ों गरीबों को मुफ्त राशन, पक्के मकान, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना, जलजीवन मिशन, जनधन बीमा जैसे गरीब कल्याण के कार्य करते हुए सरकार ने गरीबों के जीवन में नया बदलाव लाया है।सम्मलेन को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने कहा हमारी सरकार के काम के आधार पर जनता ने हमें वोट दिए हैं, जात, पांत, वर्ग, भाषा आदि के आधार पर नहीं। बीते 9 सालों में हमारी सरकार ने जो काम किए है, वह सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह कभी नहीं कहा कि हमारे काम के आधार पर हमें वोट दो, लेकिन आज हम हमारी सरकार के काम को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव, अभिलाष पांडे, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, अश्वनी परांजपे, विनय अमलाथे, रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे, रजनीश यादव, रूपा राव, संजय यादव, शिवा चौधरी, अभिनव यादव, कौशल सूरी, अतुल चौरसिया, राहुल खत्री, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, जीतू कटारे, संजय तिवारी, पूजा श्रीराम पटेल संजय नाहतकर के साथ सभी मोर्चो के मंडल अध्यक्ष एवँ पदाधिकारी उपस्थित थे।



