खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

सड़कों पर‌ आवारा पशुओं का डेरा, जानवर दुर्घटना का कारण बन रहें

जबलपुर दर्पण। नगर में एक बार फिर से आवारा पशुओं का डेरा सड़क पर दिखाई पड़ रहा है।इन पशुओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। शहर के विभिन्न सड़कों पर आवारा पशुओं का डेरा बीच सड़क में लगा हुआ है। आसपास से वाहन चालक गुजरते रहते हैं। जिनकी वजह से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

दिन हो या रात सड़कों में आवारा जानवर अपना डेरा जमाए हुए हैं। आने जाने वाले राहगीरों को दुर्घटना का भयं हमेशा बना रहता है। वहीं नगर निगम का रवैया उदासीन बना हुआ है। निगम की हांका गेंग भी शहर में निष्क्रिय हैं। इन आवारा जानवरों को कांजी हाउस तक भी नहीं पहुंचाया जा रहा है। जिससे शहर के अति व्यस्ततम मार्ग पर पशुओं के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। जाम की स्थिति बनती दिखाई पड़ती है। शहर के हर गली चौक चौराहे पर ये जानवर आराम से बैठे रहते
हैं।

शहर के इन व्यस्त मार्गों पर आवारा पशुओं का डेरा जमा हुआ रहता है। शहर के अंदर भीड़ भाड़ में जानवर अपना बसेरा बनाए हुए हैं। निवाड़गंज,लटकारी का पड़ाव, बड़ा फुहारा, दमोहनाका चौक, अधारताल से गोहलपुर मार्ग, उखरी चौराहे से एसबीआई चौक व बल्देवबाग, रानीताल गढ़ा रोड की तरफ की सड़कों पर और कृषि उपज मंडी दीनदयाल के मार्ग पर पशुओं का झुंड सड़क पर आराम फरमा रहे दिखाई पडतें है। अभी तो इतने मार्गों की बात है लेकिन शहर के विभिन्न सड़कों पर आवारा पशुओं का झुंड देखा जा सकता है। फिर भी इन सबके बावजूद नगर निगम द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई।

नगर निगम ने हालांकि कि बहुत सी अनेकों तरह की तरकीब अपनाई लेकिन जानवरों के मालिक इन जानवरों को खुला छोड़ रहे हैं।और यही वजह है कि शहर के सड़कों पर इनकी संख्या व्यापक रूप में दिखाई पड़ रही है। जिससे बीच सड़क पर यातायात को बाधा पहुंचती है। वाहन चलाते समय ये सामने आ जाते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page