डॉक्टर आशीष डेंगरा बने प्रेसिडेंट

जबलपुर दर्पण। जबलपुर एंडोक्राइन सोसाइटी इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान प्रेसिडेंट डॉक्टर मनीष मिश्रा ने वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में नए प्रेसिडेंट एवं सेक्रेटरी के नामों की घोषणा की। नए प्रेसिडेंट के रूप में शहर के जाने-माने चिकित्सक डायबिटीज थायराइड एवं मोटापा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष डेंगरा एवं सेक्रेटरी के रूप में डॉक्टर विक्रम सिंह चौहान, वाइस प्रेसिडेंट डॉ एस कैली, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. आर के आसवा नियुक्ति हुऐ। इंस्टॉलेशन सेरेमनी में शहर के जाने-माने चिकित्सकों ने भाग लिया तथा नए चुने हुए प्रेसिडेंट सहित चुने हुए सभी चिकित्सकों को मार्गदर्शक के साथ बधाई दी। इस कार्यक्रम में डॉ अशोक खन्ना, डॉ एसके गौतम, डॉक्टर टीके साकि, डा संतोष नेमा, डॉक्टर आनंद बहरानी उपस्थित रहे।



