Uncategorised

गरीब परिवारों को तीन महीने का एकमुश्त मिलेगा राशन, ईकेवाईसी शत् प्रतिशत करने के निर्देश

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत लाभान्वित पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु आज एक अहम बैठक का आयोजन जनपद डिंडौरी क्षेत्र में किया गया। यह बैठक कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशन में जिला आपूर्ति अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनपद डिंडौरी क्षेत्र की समस्त शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की ई-केवाईसी स्थिति की समीक्षा की गई एवं आगामी एक सप्ताह के भीतर कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए। बैठक में मौजूद विक्रेताओं और संचालक संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि ई-केवाईसी कार्य सुनियोजित ढंग से शीघ्रता से पूर्ण करें। साथ ही, जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है—जैसे कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग, स्थायी रूप से पलायन कर चुके, विवाह उपरांत अन्यत्र निवासरत सदस्य एवं मृत सदस्य—उनकी नामजद सूची स्थानीय सचिव, रोजगार सहायक एवं पंचायत मोबिलाइज़र की मदद से तैयार कर खाद्य कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त, उपस्थित विक्रेताओं को यह भी निर्देशित किया गया कि जून 2025 माह में शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक उपभोक्ता परिवार को तीन माह का एकमुश्त राशन प्रदान किया जाए। यह वितरण कार्य जून माह में ही पूर्ण कर लिया जाए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में ई-केवाईसी और मोबाइल सीडिंग शासन की प्राथमिकता में शामिल हैं क्योंकि आने वाले महीनों में स्मार्ट पीडीएस प्रणाली लागू की जा रही है। इसी दृष्टिकोण से समनापुर, अमरपुर, बजाग, करंजिया, मेंहदवानी और शहपुरा जनपदों में भी सहायक और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों द्वारा इसी विषय पर बैठकें आयोजित की गई हैं। बैठक में जिला मुख्यालय डिंडौरी स्थित अधिकारियों—जिला आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सहकारी निरीक्षक, उप अंकेक्षक सहित संबंधित दुकानों के अध्यक्ष/प्रबंधक—ने सहभागिता की। जिला आपूर्ति अधिकारी, डिंडौरी ने जिले के समस्त उपभोक्ता परिवारों और उनके सदस्यों से अपील की है कि वे अपने निकटतम उचित मूल्य की दुकान में जाकर POS मशीन से ई-केवाईसी कराएं या फिर “मेरा EKYC” मोबाइल एप्प डाउनलोड कर स्वयं भी यह कार्य पूर्ण करें, जिससे उन्हें खाद्यान्न सुविधा का लाभ निरंतर मिलता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88