सिग्रामपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली शिव बारात:पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओ ने किया स्वागत

जबलपुर दर्पण नप्र। जबेरा विधान सभा के ग्राम सिंग्रामपुर में महाशिवरात्रि पर्व धूम धाम भक्ति व उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर भगवान शिव की बारात नगर में भव्यता के साथ निकाली गई तिलगवां तिराहे से प्रारंभ हुई बरात गाजे बाजे के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालु भगवान शिव की बारात में चल रहे थे रानी दुर्गावती पोंडी तिराहे से मुख्य बाजार होते हुए शिव मंदिर पहुंची बारात का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया गया शिव मंदिर मैं भगवान शिव का जलाभिषेक पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर बारात में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया वही भगवान शिव की महाआरती सहित अनेकों धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए



