आपातकाल के 50 वर्ष के काले अध्याय पर आयोजित संगोष्ठी को राष्ट्रीय महामंत्री ने किया संबोधित

जबलपुर दर्पण । आपातकाल भारत के इतिहास का एक काला अध्याय था जिसने इस विभीषिका को झेला है उसका दंश आज भी लोकतंत्र सेनानी एवं उनके परिजनों को द्रवित कर देता है सत्ता की लौ लुप्ता में कांग्रेस ने आपातकाल जैसा घिनौना कृत्य किया एवं देश के इतिहास के पन्नों पर यह काला अध्याय लिख दिया यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दुष्यंत गौतम ने आपातकाल दिवस पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल एक काले अध्याय का 50 वर्ष विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में कही।
आपातकाल के काले अध्याय का 50वे बर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, पूर्व सांसद वरिष्ठ नेत्री श्रीमती जयश्री बैनर्जी, विधायक श्री अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, रमेश पोपली, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, मोती कश्यप, शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, प्रभात साहू, जीएस ठाकुर, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, अरविंद पाठक पंकज दुबे, रजनीश यादव, सुषमा जैन, अशोक सिंघई, शैलेश साहू, लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष ठाकुर अंजनी सिंह, कार्यक्रम संयोजक शिवम तिवारी की उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा लोकतंत्र सेनानी (मीसा बंदियों) का सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी जिन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया ऐसे लोकतंत्र सेनानी को नमन है उसके साथ ही मैं युवा पीढ़ी को भी नमन करता हु जब भी इस देश पर आपत्ति आई है हमने कभी कदम पीछे नहीं किए जिस समय देश की आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी उस समय हमारे पूर्वजों ने अपना योगदान दिया , भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था उसके बाद भी हम गुलाम हुए संघर्ष के बाद देश आजाद हुआ उसके बाद भी अनेकों घटनाओं को देखा देश ने धारा 370 को देखा, भारत के बंटवारे को देखा, आपातकाल को देखा, आजादी के समय अंग्रेजों ने कहा कि यह देश हम कांग्रेस अध्यक्ष को देंगे तब नेहरू ने बिना बहुमत के भी अध्यक्ष ग्रहण किया और प्रधानमंत्री पद की लालच में उसके कारण में देश के 2 टुकड़े करा दिए बंटवारे में लाखों लोगों की जान गई तब वे प्रधानमंत्री बने, हमारे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में 2 निशान 2 प्रधान का विरोध किया और कहा कि काश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और उसके लिए अपने प्राण न्योछावर किए।
श्री गौतम ने कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने देश के लोकतंत्र को कुचलने का काम किया 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर देश के इतिहास में एक काला अध्याय लिखा सबसे पहले देश के संविधान को बदलने का काम कांग्रेस ने किया है उन्होंने बाबा साहब द्वारा दी गई संविधान की प्रस्तावना को ही बदल दिया और उसमें धर्म निरपेक्ष शब्द को जोड़ दिया, देश में 85 बार राष्ट्रपति शासन लागू किया, एवं आपातकाल के रूप में एक काला अध्याय लिखकर संविधान की हत्या की उस विभीषिका का संस्मरण याद कर ही हमारी आंखे नम हो जाती है वो संविधान को कुछ नहीं समझते और जब जब देश में आपत्ति आई है हमारे युवा ने डटकर विपत्ति सामना किया है , श्री गौतम ने कहा कि आज भारत का परिदृश्य बदल रहा है और आज इस वर्तमान पीढ़ी को भी नमन करता हूं जिन्होंने राम मंदिर भी बनाया और तारीख बताई, आज कश्मीर तक तिरंगा फहरा रहा है जो पहले तिरंगे का विरोध करते थे आज वे ही तिरंगा भी फहरा रहे है और जन मन गण भी गा रहे हैं आज देश के युवाओं ने एक एक ऐसे नेतृत्व को चुना है जो दुश्मन के घर में घुस कर भी मारता है एवं नागरिकों की रक्षा के लिए दो देशों में युद्ध विराम भी करवाता है, आज हमारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि आज मेरे सामने वो वरिष्ठ लोग हैं जिन्होंने लोकतंत्र सेनानी के रूप में जो सहा है उसकी हैं कल्पना भी नहीं की जा सकती आपातकाल के 50 बर्ष हुए हैं हमने बहुत कुछ पाया और हम सोच भी नहीं सकते थे आज के समय के बारे में जब अतीत के पन्ने पलटाए जाते है तब एहसास होता हैं कि यह समय बड़ी कठिनाइयों के बाद प्राप्त हुआ है कांग्रेस ने जो संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया है वह सभी के सामने है और अब वे ही संविधान की रक्षा हेतु झूठ बोल रहे हैं परन्तु देश की जनता सब जानती है कांग्रेस की इन्हीं गलतियों के कारण आज वह समापन की ओर है। जब सत्ता की लालच में कांग्रेस द्वारा देश में तानाशाही की गई तब तब जनता ने बताया कि ऐसी तानाशाही को पछाड़ कर लोकतंत्र की रक्षक जनता सजग प्रहरी है।
विधायक श्री अशोक रोहाणी ने कहा कि जब में 10 साल का था तब आपातकाल लगा पूरे घर की स्थिति बहुत खराब थी मेरे पिता जेल में थे उन्होंने एवं उनके साथ अनेकों लोकतंत्र सेनानियों ने उस क्षण को झेला है उसका मार्मिक पक्ष आज भी भावुक कर देते हैं। सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करता हूं।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सेनानी संघ के रमेश पोपले ने कहा कि आज आपातकाल के 50 बर्ष हो चुके हैं किस प्रकार से अपनी सत्ता को बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने राज नारायण सिंह ने याचिका दर्ज कराई उस समय तत्कालीन न्यायधीश ने अभूतपूर्व फैसला दिया परंतु इंदिरा गांधी ने कानून का दुरुपयोग करके देश को आपातकाल में झोंक दिया और एक ऐसा वातावरण निर्मित हुआ उससे पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या प्रयास हुआ 25 जून की रात को आपातकाल घोषित किया लाखों लोगों को जेल में भेज दिया, लोगों में भय का वातावरण का निर्माण किया, लोगों पर जो अत्याचार हुए उस काले अध्याय को भुलाया नहीं जा सकता, इंदिरा गांधी के इशारे पर पूरे देश में जो पीड़ा झेली है उस विभीषिका का क्रूर रूप हमने देखा है श्री रमेश पोपले ने आपातकाल के समय के अनेकों वृत्तांत साझा किए।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने संगठनों की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि आपातकाल पूरे देश पर थोपा गया लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला थे जिसमें देश आजाद होने के बाद भी सभी की आजादी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने छीन ली। नागरिकों के अधिकारों का हनन कर संविधान को मिटने का कुत्सित प्रयास किया था आज भी हमारे बुजुर्ग उस विभीषिका से उभर नहीं पाए हैं हमारे लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा करने का हर संभव प्रयास किया। हम सभी उनका सम्मान करते हैं।
संचालन रजनीश यादव, आभार पंकज दुबे ने किया।
आपातकाल की विभीषिका पर डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रसारित की गई।
लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों)का हुआ सम्मान
आपातकाल दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों ) का सम्मान किया गया । जिसमें फूलचंद्र पालीवाल, रमन पटेल, मोती कश्यप, शरद जैन, श्री दीपक संघी, श्री चंद्रकुमार जैन, श्री गणेश काछी, श्री रमाकांत मिश्रा, श्री रजनीकांत जी, श्री श्यामनारायण विश्वकर्मा, डॉ अभय जैन, श्री यशवंत कुमार श्री गया प्रसाद ताम्रकार, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री रोहिणी जयसवाल, मदन कुमार कोष्ठा, श्याम ताम्रकार, दिनेश चौबे, देवेंद्र कुमार मिश्रा, श्री सोहनलाल, श्री सुभाष जैन, कुशलचंद जैन सहित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया।
आपातकाल की विभीषिका पर आयोजित की गई प्रदर्शनी
आपातकाल की विभीषिका पर भाजपा संभागीय कार्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने किया पर प्रदर्शनी में आपातकाल की विभीषिका का चित्रण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



