बिजली विभाग द्वारा बकाया बिजली बिल को लेकर कुर्की की कार्यवाही शुरू

हटा । बिजली विभाग द्वारा बिजली के बिल बकायादारो के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिसमें कनेक्शन काटने और संपत्ति कुर्की की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में भारी-भरकम बिल की बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और भुगतान नहीं करने वालों पर बकायेदारों की संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में हटा बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 3 बाइक जप्त की गई एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बकायेदारों से 110000 एक लाख दस हजार बकायेदारों द्वारा वसूली विभाग द्वारा की गई और विभाग द्वारा यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में कार्यपालन अभियंता एसटीएम बिजली विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।



