जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अमृत सरोवर तालाब बहा तो ग्राम वासियों को वाटर लेवल की चिंता सताने लगी

जबलपुर दर्पण सिहोरा . कुम्ही सतधारा. सिहोरा तहसील के ग्राम पंचायत खिरहनी अंतर्गत ग्राम छोटी खिरहनी खुर्द मैं करीब 16.47 लाख की लागत पर 29242.75 घनमीटर जल भराव की क्षमता वाला अमृत सरोवर तालाब को जिलापंचायत जबलपुर एवं जनपपद पंचायत सिहोरा की देख रेख और ग्राम पंचायत एजेन्सी के द्वारा निर्माण किया गया था। जिसका कैचमेंट एरिया 0. 414 Sq K.M. किलोमीटर था। ग्राम वासियों के द्वारा बताया गया कि अधिक वर्षा होने के कारण तालाब में जल भराव क्षमता से दोगुना बारिश का पानी तालाब में भर गया। जिससे तालाब मेड़ टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई। तीन वर्षों से अमृत सरोवर तालाब का निर्माण होने पर आसपास के गांव में हेण्डपंप और खेत खलियानों की बोरिंगपंपों का वाटर लेवल बढ़जाता था। वहीं ग्रामवावासियों जल भराव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। जैसे तालाब के अधिक भराव होने से सड़क पर पानी आजाने के कारण लोगों का आवागमन में परेशानी उत्पन्न हो जाती थी। हालांकि ग्राम वासियों ने पुनः क्षतिग्रस्त अमृत सरोवर तालाब का सुधार कार्य करने के लिए जिला प्रशासन से विशेष मांग किया है।

जिला पंचायत सीईओ जबलपुर-अभिषेक गहलोत ने अपनी बात रखते हुए किसान भाइयों को भरोसा दिलाया कि क्षतिग्रस्त अमृत सरोवर तालाब पर जांच की जाएगी। जांच के दौरान जो संभव होगा उसे पर निर्णय लिया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88