जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम जबलपुर आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत करे कार्यकर्ता :- राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी की सबसे प्रमुख पहचान उसकी संगठन संरचना है और संगठन के अध्यक्ष को हम परिवार का मुखिया मानते है, ऐसे प्रदेश संगठन के मुखिया मप्र भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी का अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम जबलपुर आगमन 19 जुलाई को होने जा रहा है, और भाजपा परिवार के सदस्य होने के नाते हम सभी कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि उनके आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हो, यह बात लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष जी के आगमन की तैयारियों के संदर्भ में आयोजित भाजपा नगर और ग्रामीण जिले की बैठक को संबोधित करते हुए कही। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए खुशी और गौरव का पल होता है जब हमारे प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम आगमन अपने जिले में होता है। यह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्साह और उल्लास का अवसर होता है कि हम अपने अध्यक्ष का स्वागत करे और इसके लिए हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि उनके आगमन पर अभूतपूर्व कार्यक्रम होना चाहिए। श्री सिंह ने कहा वर्षा ऋतु है बारिश की संभावना भी होती है पर चुनौती तो यही है कि बारिश हो या तूफान आए पर हमारा कार्यक्रम सफल हो। यह कार्यकर्ताओ की परीक्षा का समय होता है और हमारे कार्यकर्ता हर चुनौती को अवसर के रूप में लेकर उसे पूरा करते है ऐसा हम सभी का विश्वास है। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने बैठक में बताया नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल का 19 जुलाई को आगमन होगा, और जिले में प्रवेश के बाद मार्ग पर उनका स्वागत हमारे कार्यकर्ता करेंगे इसके बाद मानस भवन राइट टाउन में प्रदेश अध्यक्ष जी कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे। इसके लिए नगर और ग्रामीण संगठन द्वारा मिलकर आगामी कार्यक्रम की रचना बनाई जाएगी।श्री सिंह ने कहा जबलपुर भाजपा का संगठन अनुशासित है और आशा है प्रदेश अध्यक्ष जी के आगमन पर होने वाले कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ को ताकत दिखेगी भी, अनुशासन में रहते हुए अच्छा और भव्य कार्यक्रम करेंगे। नगर की बैठक में प्रस्तावना जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, एवं ग्रामीण की बैठक की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने रखी। बैठक को सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, नीरज सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी, जिप अध्यक्ष आशा गोंटिया, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, डॉ जितेंद्र जामदार, रविकरण साहू, प्रभात साहू, रिंकू विज, दीपांकर बैनर्जी, राजा मोर, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, एस के मुद्दीन, पंकज दुबे, रजनीश यादव, राजेश दाहिया मंचासीन थे। इस अवसर पर अभय सिंह, कैलाश साहू, जय सचदेवा, रोहित जैन, अंजु भार्गव, तृष्णा चटर्जी, रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा, संतोषी ठाकुर, रेणु कोरी, डिंपी विश्वकर्मा, कमलेश राजन, योगेंद्र सिंह, रूपा राव, अभिनव यादव, शिवा चौधरी, श्रीकांत साहू, रवि शर्मा के साथ मंडल अध्यक्ष महामंत्री प्रकोष्ठ संयोजक के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88