किसान कृत्रिम खाद संकट , कालाबाजारी जमाखोरों से परेशान महंगी खाद लेने मजबूर : कांग्रेस
जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि पूरे प्रदेश में खाद का गंभीर संकट से किसान परेशान है कहीं भी डीएपी यूरीयाऔर नैनो खाद सरकारी सेंट्रो या गोदाम में उपलब्ध नहीं है दूसरी ओर प्राइवेट दुकानों पर यह खाद ऊंचे दामों पर बिक रही है खाद की कालाबाजारी हो रही है सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही जिससे किसानों की परेशानी में इजाफा हो रहा है मध्य प्रदेश के किसानों का आरोप है कि जानबूझकर खाद का संकट उत्पन्न किया जा रहा है ताकि एक बार फिर किसानों को मूंग के बाद डीएपी यूरिया खाद में लूटा जा सके।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) टीकाराम कोष्टा, प्रदेश कोऑर्डिनेटर अलीम मंसूरी राजेश पटेल पी पी पटेल राजू तोमर अशोक यादव विजय अग्रवाल रविंद्र कुशवाहा धर्मेंद्र कुशवाहा संजू ठाकुर अशोक चौधरी लखन चौधरी आदि का आरोप है कि खाद का संकट वास्तविक नहीं है निजी विक्रेता खाद को मनमाने उचे दाम पर बेच रहे हैं। किंतु सरकारी गोदाम वा सहकारी समितियां में खाद उपलब्ध नहीं है यूरिया की किल्लत से धान उत्पादक किसान परेशान है काम्प्लेक्स खाद डीएपी के स्थान पर उपयोग हेतु बाध्य किया जा रहा है। अब काम्प्लेक्स की भी किल्लत देखने को मिल रही है लगभग एक दर्जन जिलों में किसान लंबी-लंबी कतार लगाए बैठे हैं हाईवे जाम कर रहे हैं लेकिन सरकार गलती मानने की जगह कांग्रेस पर दोषारोपण कर रही है। सरकार यह मानने को तैयार नहीं है कि खाद की कमी के कारण किसान परेशान है। उत्पादन प्रभावित हो रहा है फिर कैसे खाद की कमी दूर होगी कांग्रेस मांग करती है कि सरकार जमीनी स्तर पर जाकर देखें किसान कितना परेशान है और परेशानी दूर करे। अन्यथा कांग्रेस आंदोलन के लिए बात होगी ।



