मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जबलपुर दर्पण। माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत माता गुजरी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मिट्टी की गणेश प्रतिमा महाविद्यालय में स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वदेशी भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर डॉ सुनील कुमार प्राचार्य डॉ संगीता झांब एवं रजिस्ट्रार डॉ सत्येन्द्र कुररिया के मार्गदर्शन तथा एनएसएस प्रभारी डॉ अल्पना सिंह और कार्यक्रम अधिकारी सविता पहारिया के निर्देशन में हुआ। आयोजन में डॉ गणेश दुबे, राफेल परस्ते, प्रभात केवट, डॉ श्रुति पुंज एवं राकेश तिवारी और समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।छात्राओं में नैंसी, खुशी, महिमा, प्राची,सुरभि, वंशिका एवं अन्य स्वयंसेवकों का योगदान रहा।



