जबलपुर दर्पण
ईसाई संत मोनिका पर्व मनाया गया

जबलपुर दर्पण। संत मोनिका का पर्व एग्नस लोएला चर्च स्नेह सदन में धर्म प्रांतीय महिला मंडल द्वारा मनाया गया। संत मोनिका का पर्व कैथोलिक चर्च में संत मोनिका का 322 वां जन्मोत्सव प्रार्थना पूजा द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य लम्बी, आयु की कामना के लिए मनाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पल्ली पुरोहित अतिथि पुरोहित जुड सिस्टर बदल सिस्टर हेलन सिस्टर फ्लोर मंजा मैक्स ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष डेजी एंथोनी वेरोनिका बापटिस्ट उपाध्यक्ष रोज मेरी थॉमस कोषाध्यक्ष तेजी अगस्टिन शोभा एडलिन मीनू मोनिका नीलम अर्चना पाल हेलन रोमानी जसेंटा नूतन विमला आदि का विशेष सहयोग रहा।



