नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चोरी की वारदातों में लगातार हो रहा इज़ाफ़ा

सूने घरो व मन्दिरो को बना रहे चोर निशाना पुलिस के हाथ कई मामलों में अभी तक खाली

नरसिंहपुर दर्पण प्रशांत पटैल सोनू
जिले भर में लगातार चोरी की घटनाओं में इज़ाफ़ा हो रहा है यह चोर रात्रि के समय में मंदिरों की दानपेटी व मंदिरों में लगी कीमती वस्तुओं व सूने घरो को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं लगातार हो रही इन घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली रात्रि गश्त की पोल खुलती नजर आ रही है इन घटनाओं में किसी भी प्रकार की कमी होती नजर नहीं आ रही है जिससे कि यह कहा जा सके की पुलिस प्रशासन इन घटनाओं को संज्ञान में लेकर कार्रवाई के लिए तैयार है क्योंकि रात्रि के समय मंदिरों में कोई भी मौजूद नहीं रहता है जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर इन मंदिरों के ताले तोड़कर दान पेटी व कीमती वस्तुएं आसानी से चुरा कर ले जाते हैं और मज़े की बात यह है शहर के कई चौराहे पर रात्रि गश्त के समय पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी रजिस्टरों में लगी रहती है
पुलिस प्रशासन अगर चाहे तो वह स्थानीय मंदिरों की गश्त पुलिसकर्मियों से जिम्मेदारी के साथ करने का आदेश दे सकते हैं परंतु अनेक घटनाएं घटित हो जाने के बाद भी अभी तक कोई हिदायत नही दी गयी जिससे मंदिरों में भी इस प्रकार की घटनाएं आम होगयी है।

गाडरवारा मुख्य बाज़ार छोटा सराफा स्थित गणेश मंदिर में हुई चोरी पुलिस की कार्यप्रणाली को उजागर करती है
बीते दिनों गाडरवारा नगर के बीचो-बीच मुख्य बाजार झंडा चौक से चंद कदमो की दूरी पर गणेश मंदिर में हुई थी चोरी जिसमे चोरो द्वारा मन्दिर के ताले तोड़कर नगद राशि की चोरी की गई थी जिस गली में मन्दिर की चोरी हुई उस गली में अनेक सराफा दुकान है व अनेक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है जिनकी मदद से भी गाडरवारा पुलिस अब तक चोर तक नही पहुँच पाई यह आश्चर्य की बात है।

कॉलोनियों में अनेक मकानों में हुई चोरी के आरोपी चोर भी गिरफ्त से बाहर– इस कठिन दौर से गुजर रहे आमजनमानस की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पुलिस प्रशासन का है मगर बीते दिनों में जिले में अनेक चोरी की घटनाओं में पुलिस अब तक चोर तक नही पहुँच पाई न ही पुलिस की रात्रिगश्त में कोई परिवर्तन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88