निशुल्क होम्योपैथिक शिविर से किया प्रचार प्रसार

जबलपुर दर्पण। पनागर में डॉक्टर सी. एफ. एम. हैनीमन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा महा शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर इत्यादि का निशुल्क जांच की गई जिसमें लगभग 60 से 70 लोगो का निशुल्क इलाज किया गया एवं उनको निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।इस निशुल्क चिकित्सा महाशिविर का आयोजन डॉ सी एफ एम हनीमन के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित किया गया। इस दिन को विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस आयोजन मे डॉ आशुतोष सोलंकी, डॉ जितेन्द्र झरिया आदि अनुभवी चिकित्सकों की उपस्थिति रही। इस निशुल्क चिकित्सा महा शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथिक का प्रचार प्रसार एवं लोगों में जानकारी देना था।



