कलशयात्रा निकाल कर किया गया महापुराण का आयोजन

नौ दिनों तक चलेगा संगीतमय भागवत कथा का आयोजन।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर में संगीतमय भागवत महापुराण का आयोजन कल बुधवार से कलशयात्रा के साथ शुरू हो गई है। बताया गया कि संगीतमय भागवत महापुराण कथा का समापन 30 दिसंबर को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।कल बुधवार को कलशयात्रा पूरे गांव में भ्रमण कराई गई, ईष्टदेव की आराधना के बाद कलश यात्रा को वापस आयोजन स्थल पर लाया गया। आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। बताया गया कि संगीत में भागवत महापुराण का वाचन श्री श्री आशुतोष चेतन जी महाराज के द्वारा कथा का वाचन पूरे नौ दिनों तक किया जाएगा।आयोजन समिति द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।



