इंजी. विनोद नयन को मिलेगा ‘काव्य श्री अलंकरण’ सम्मान

जबलपुर दर्पण । मंचदीप, श्री रामलीला समिति गढ़ा एवं विजन जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रसंग संस्था के संस्थापक इंजी. विनोद नयन को उनकी 35 वर्षों की काव्य यात्रा के सम्मान में ‘काव्य श्री अलंकरण’ से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे कला वीथिका में आयोजित होगा।इस अवसर पर विनोद नयन की काव्य कृति ‘नयन दोहावली’ का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मंचदीप के संस्थापक मथुरा जैन उत्साही ने बताया कि आयोजन में राधा-कृष्ण नृत्य नाटिका और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी विशेष आकर्षण रहेंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद आशीष दुबे, अध्यक्ष आचार्य भागवत दुबे, सारस्वत अतिथि अशोक मनोध्याय, तथा विशिष्ट अतिथि शरद अग्रवाल, डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी और के.के. नायकर उपस्थित रहेंगे।मथुरा जैन उत्साही ने बताया कि यह सम्मान समारोह विनोद नयन की साहित्यिक साधना और हिंदी काव्य सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक होगा।



